उत्तर प्रदेश के अमेठी में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हारीमऊ निवासी 40 वर्षीय मनोज सिंह उर्फ मुख्खन अंत्येष्टिस्थल क निर्माण कार्य में मेट का काम कर रहा था। मनोज सुबह साइकिल से अपने काम पर जा रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने मनोज सिंह की ईंट से कूचकर हत्या करके फरार हो गये। राहगीरों ने सड़क के किनारे मनोज सिंह के शव को पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनोज के मंझले भाई अजीत सिंह ने बताया कि मनोज मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उन्होंने यह भी बताया कि मनोज की शादी लगभग पाँच वर्ष पूर्व बाज़ार शुक्ल क्षेत्र से हुई थी लेकिन कुछ समय बाद ही मनोज आपसी मतभेदों के कारण अलग रहने लगा था मनोज के कोई संतान नहीं है। अजीत सिंह ने मनोज का किसी से विवाद होने की जानकारी से इंकार किया है। घटना की जानकारी मिलने पर मनोज की माँ सूर्य कुमारी व बड़े भाई विजय सिंह सहित अन्य परिवारीजन मौके पर पहुँचे। मनोज की हत्या की घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मृतक के भाई अजीत सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जाँच कर रही है।
मज़दूर की हत्या
• Sultan times